Breaking

revanchal times new

MP Weather: मप्र में फिर बूंदाबांदी के आसार, छा सकते है बादल, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी




रेवांचल टाइम्स:पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मध्य प्रदेश में के मौसम में बदलाव हो सकता है। आज 8 फरवरी मंगलवार और बुधवार 9 फरवरी को नए वेदर सिस्टम बनने की संभावना है, इससे बादल छा सकते है और छत्तीसगढ़ से सटे जिलों में आज-कल में कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 8 फरवरी 2022 को मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है, लेकिन 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है । वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के चलते से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। आज 8 फरवरी को एक अन्य तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है, जिसके प्रभाव से राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात भी बन सकता है और तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बादल छाने लगेंगे। बुधवार से चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। 10 फरवरी से तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक,पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिसे रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिसे अधिक रहा।जबलपुर में सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं अधिकतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर और सागर में न्यूनतम पारा फरवरी में पहली बार 13 डिग्री के पार पहुंचा। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर और बैतूल, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा और उमरिया में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है।
जानें सभी राज्यों का हाल

मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Update Today) के अनुसार, आज मंगलवार से मौसम फिर बदलाव के आसार है, कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती हैं। वही बुधवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल छाएंगे और बारिश के भी आसार है।8 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा और ऊंचे और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात व बारिश की संभावना है। 9 फरवरी को भारी हिमपात व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 से 10 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के आसार है।
हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।
11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज 08 और 09 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है। झारखंड में भी 10 फरवरी से बारिश हो सकती है।
स्कायमेट वेदर के अनुसार, 8 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी भागों में और 9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है।
दक्षिणी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के चलते केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है और पूर्व उत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में 09 व 10 फरवरी को बारिश हो सकती है।
बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी बुधवार को बारिश होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post