Breaking

revanchal times new

बजट का असर या चुनाव का, एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? जानिए ताजा रेट



अगर आप भी घरेलू रसोई गैस के सस्ता होने का इंतजार कर रहे थे तो ये जान लीजिए कि बजट को लेकर इसके दामों में कोई कटौती नहीं की गई है. कल यानी हर महीने की एक तारीख को एलपीजी के नए दाम जारी किए जाते हैं. एक फरवरी को भी एलपीजी के नए रेट जारी किए गए हैं और अगर आप एलपीजी सिलेंडर के दाम के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि दिल्ली में इसके दाम 91 रुपये कम हो गए हैं. लेकिन यह कमी गैर-सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर में नहीं, बल्कि कामर्शियल सिलेंडरों में की गई है.

बता दें पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिलहाल राहत जारी है और इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसा तब हुआ है जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव अभी आसमान छू रहे हैं.
जानिए आज 4 शहरों में एलपीजी का रेट

आज के ताजा रेट की बात करें तो 2 फरवरी को दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले इंडेन घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 899.50 रुपये है. तो वहीं, कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में भी दिल्ली के रेट 899.50 पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 915.50 रुपये होगी.
अक्टूबर से अबतक नहीं बढ़े हैं घरेलू एलपीजी के दाम

आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट भी अभी तक स्थिर हैं. इसकी एक वजह ये भी है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं. पांचों राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होंगे और 10 मार्च तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे. ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस बीच बढा़ई जाएंगी. हां, ये हो सकता है कि कामर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो.

जानकारों के मुताबिक, इसकी भरपाई चुनाव के बाद हो सकती है. चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है तो एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये तक महंगे हो सकते हैं. वहीं इस बार कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 91 रुपये की कमी की गई है, जो पिछले महीने भी करीब 100 रुपये सस्ता हुआ था.

Post a Comment

Previous Post Next Post