बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आज सुबह वेटेरन सिंगर ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar dies at 92) लगभग 1 महीने से ज़िंदगी से जंग लड़ रही थीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अब खबर आई है कि लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को थोड़ी देर में उनके पेडर रोड स्थित प्रभुकूंज निवास स्थान पर ले जाया जाएगा. लता दीदी का अंतिम दर्शन 12:30 बजे रखा गया है और उनका (Lata Mangeshkar Antim Darshan) अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान भूमि, तकरीबन 4 बजे तक हो सकता है. लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Antim Sanskaar) के निधन से पूरा देश सदमे में हैं.
बता दें कि सरकारी सूत्रों के मुताबिक लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. सम्मान के प्रतीक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा. इस महान हस्ती के निधन ने हर किसी को भावुक कर दिया है. लता मंगेशकर के निधन (Lata Mangeshkar passes away) के बाद हर कोई उन्हें याद कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लता दीदी को याद किया है.
बताते चलें कि भारत की ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये है. लता जी ने जब 1947 मेंफ़िल्म “आपकी सेवा में” गीत गाया तब उन्हें पहली बार पहचान मिली थी. इस गीत के बाद तो आपको फ़िल्म जगत में एक पहचान मिल गयी और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौक़ा मिला.
No comments:
Post a Comment