BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरपालिका उपनिर्वाचन 2022 के लिए कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 10, 2022

नगरपालिका उपनिर्वाचन 2022 के लिए कार्यक्रम

मंडला 10 फरवरी 2022

                अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेशानुसार नगरपालिका उप निर्वाचन 2022 के लिए उप निर्वाचन कार्यक्रम विवरण जारी कर दिए हैं। जारी कार्यक्रम के तहत् 11 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करना, स्थानों सीटों के आरक्षण के संबंध सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन, 18 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि, 19 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे से नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच), 21 फरवरी को अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वलो अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन, 6 मार्च को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो), 9 मार्च को प्रातः 9 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

               


अपर कलेक्टर ने बताया कि नगरपरिषद निवास में पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक 15 में पद रिक्त है, जो अनुसूचित जन जाति मुक्त के लिये आरक्षित है। नगरपरिषद के पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को म0प्र0 नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 32-क तथा 32-ख के अनुसार अपने निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का ब्यौरा रखना होगा। पार्षद पद के लिये व्यय सीमा 75 हजार निर्धारित है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग की तरह ई0व्ही0एम0 से निर्वाचन हेतु मतपत्र मुद्रण में अब निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के फोटो मुद्रण कराये जाने का निर्णय लिया गया है।जिसके लिये अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करते समय अभ्यर्थी से पासपोर्ट साइज का फोटो जमा कराये जायेगें। नगरीय निकायों के आम, उप निर्वाचन 2021 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से कराये जायेगें। नगरपालिका उप निर्वाचन के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश 11/09/2020 द्वारा जारी गाइडलाइन एवं कोविड प्रोटोकॉल के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment