Breaking

revanchal times new

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने केनालों का भ्रमण कर जायजा लिया...






रेवांचल टाईम्स - गुणवत्ताहीन एवं घटिया निर्माण कार्य पर अधिकारियों के सामने नाराजगी जाहिर किया..

       दिन- बुधवार, दिनांक 19/01/2022 को दोपहर 01:00 बजे से सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच नहर की निर्माणाधीन केनालों के किये जा रहे कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच नहर की निर्माणाधीन केनालों का दौरा कर जायजा लिया। दौरा प्रारंभ करते हुए विधायक दिनेश मुनमुन ग्राम नरेला पहुंचे जहां पर मेन केनाल का गेट खोलकर डी-3 नहर के लिए पानी छोडा गया। और सब मायनर नबंर 7 घोंटी एवं 6 एल डी-2 तिघरा माइनर से पानी आस पास के ग्रामों मे पानी छोडा जाना है किन्तु मुख्य नहर से इन सब नहरों के इस्ट्रक्चर को ऊंचा बना दिया गया है जिससे आगे नहरों मे पानी जाना संभव नही है। जिसके लिए विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित कार्यपालन यंत्री, एसडीओ, ठेकेदार को उक्त दोनो निर्माण कार्यों को तोडकर पुनः लेवल मे तकनीकी रुप से कराया जाने की बात कही ताकि पानी आगे नहरों मे सुलभता से पहुंच सके। जिस पर अधिकारियों द्वारा भी हुई तकनीकी त्रुटि पर सहमती जताई जाकर इस्ट्रक्चर को तोड़कर लेबल से पुनः निर्माण कराये जाने की बात कही गई। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय ने ग्राम भोंगाखेडा एवं नगझर नहर पहुंचे। जहां उन्होने नगझर मे सायफन का निरीक्षण कर लीकेज व अन्य त्रुटियों को सुधारने की बात कही साथ ही कुछ जगहों पर निर्माण कार्यों मे ब्लास्टिंग कराकर कार्य मे तेजी लाने और नहरों मे कमपेक्सन कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के बाद ही कांक्रीट का कार्य कराया जाने की बात कही। इसके पश्चात श्री राय खामखरेली डेम पहुंचे। जहां पर किसानों की मांग अनुरुप डेम मे पानी न छोड़ा जाकर डेम के बगल से नहर निर्माण के लिए लाईनिंग कर दी गई है और नहर कार्य हेतु कार्य स्थल पर मशीनें भी पहुंच चुकी है। इसके साथ ही राहीवाडा से थांवरी के बीच जहां रोड क्रासिंग कर नहर जानी है जहां शीघ्र कार्य प्रारंभ कराये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि महत्वाकांक्षी पेंच परियोजना के अंतर्गत सिवनी विधानसभा क्षेत्र में बनाई गई नहरों के गुणवत्ताहीन घटिया निर्माण कार्य के लिए पूर्णतः अधीक्षण यंत्री अनिल सिंह जिम्मेदार है। घटिया निर्माण कार्य को देखकर लगता है कि उनकी सिवनी विधानसभा क्षेत्र मे नहर निर्माण करवाने की मंशा ही नही थी। जिसके चलते उन्होने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए ठेकेदार के साथ सांठगांठ कर गुणवत्ताहीन घटिया निर्माण कार्य को खूब बढावा दिया। जिसका परिणाम सभी के सामने है यही नहीं अनिल सिंह ने नहर निर्माण कार्य को प्रभावित करने के लिए सिवनी क्षेत्र में तकनीकी कर्मचारियों को हटवाते गए, आज स्थिति ये है कि अब मात्र दो इंजीनियरों के भरोसे कार्य कराया जा रहा है। आगे दिनेश राय मुनमुन  ने कहा कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्ताहीन निर्मित नहर कार्य के लिए अधीक्षण यंत्री श्री अनिल सिंह के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। इस भ्रमण में प्रवेश (हर्ष) राय, अखिलेश राय एवं अन्य साथी लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new