Breaking

revanchal times new

अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के संभागीय सह संगठन मंत्री बने प्रथ्वी...





रेवांचल टाईम्स - अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  प्रवीण सिंह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री. अनिल याग्निक ,मध्य प्रदेश के प्रभारी राजकुमार चक्रवर्ती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. साहिल सिंह राजपूत की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी हेमंत मिश्रा के द्वारा इंजी पृथ्वी राज झारिया को जबलपुर संभाग का संभागीय सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष  इंजी. साहिल सिंह ने कहा कि संगठन में मेहनत और लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को संगठन हमेशा सम्मान प्रदान करती है इसी कड़ी में शहपुरा  निवासी प्रथ्वी झारिया को भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन में जबलपुर संभाग का संभागीय सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया । संगठन के सभी सदस्यों की तरफ से में उनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

 संगठन ने कहा हमें पूरा विश्वास है कि प्रथ्वी झारिया  एक युवा नई सोच के साथ जबलपुर संभाग के समस्त जिलो में नई ऊर्जा के साथ इंजिनिरिग तथा तकनीकी शिक्षा के छात्र के हितो में कार्य करेगे ।इस अवसर पर नव निर्वाचित संभागीय सह संगठन मंत्री को डिंडोरी जिले के तकनीकी शिक्षा के समस्त संस्थाओं तथा छात्र ने  बधाई प्रेषित की तथा उज्वल भविष्य की कामना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new