Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री ने पंचायत के तीन स्तर पर दिए गए प्रशासकीय अधिकार फिर से किए प्रदान


रेवांचल टाइम्स  - भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत के तीनों स्तर पर दिए गए प्रशासकीय अधिकार जो बीच में वापस ले ले गए थे, आज फिर से प्रदान कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व सरपंच, जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर यह घोषणा की।

उन्होंने पंचायत के सभी स्तरों के सदस्यों से अपेक्षा की कि वह पूरी करते हुए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से जनता के बीच जाकर जनता के कामों को देखेंगे।

उन्होंने कहा कि जब भी हमें जनता की सेवा का अवसर मिले हम पूरे संकल्प और समर्पण के साथ जुट जाएं। कोरोना से उपजी परिस्थितियों में हमें जनता की सेवा करना है। समितियां गांव के विकास पर भी नजर बनाए रखें उसमें भी सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new