Breaking

revanchal times new

होम आईसोलेट व्यक्तियों की सतत मॉनीटरिंग करें

 


 



रेवांचल टाईम्स: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय है। उन्होंने जिला अस्पताल तथा कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेट व्यक्तियों की  सतत मॉनीटरिंग करें, जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करें। श्री चौहान ने कहा कि जो भी वैक्सीनेशन के लिये शेष बचे हैं उनका वैक्सीनेशन करायें। कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिये।

 

 

एनजीओ पर रखें नजर

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत एनजीओ की गतिविधियों पर नजर रखें। जिन एनजीओ को विदेशों से फंड मिल रहा है उन पर विशेष नजर रखें। इसी प्रकार जिन्हें सरकारी सहायता मिल रही उनकी समुचित मॉनीटरिंग करें। ध्यान रहे कोई भी एनजीओ प्रदेश का वातावरण खराब न करने पाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post