BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 20, 2022

12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

 



 

मण्डला 20 जनवरी 2022

             अपर कलेक्टर एव निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  जिले में महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की 13 जनवरी 2022 को जिले के समस्त महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय मतदान की अनिवार्यताथा। प्रतियोगिता में संस्था स्तर पर चयनित प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की कापियों का मूल्यांकन जिला नोडल अधिकारी डॉ राजेश चौरसिया, प्राचार्य, रानी दुर्गावती शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मण्डला द्वारा गठित जिला स्तरीय मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया गया। जिसमें कु.उपासना यादव बीएससी तृतीय वर्ष, शास. महाविद्यालय भुआ-बिछिया ने प्रथम स्थान, श्री नर्मदा यादव बीएससी तृतीय वर्ष रानी दुर्गावती शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मण्डला ने द्वितीय स्थान तथा विकास नंदा बीए तृतीय वर्ष शासकीय महाविद्यालय बम्हनी बंजर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 के उपलक्ष्य में सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment