Breaking

revanchal times new

नैनपुर नगर में नही थमता नजर आ राह है नशे का कारोबार, कारोबारीयो को पुलिस का खुला संरक्षण...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाला विकास खंड नैनपुर में इन दिनों अपने अबैध कारोबार को लेकर सुर्खियों में है चाहे वह सूखा नशा हो गांजा, शराब अफ़ीम चरस हो हर नाश इस नगर में आवश्कता के अनुसार उपलब्ध है और इस कारोबार में बड़े बड़े लोगों ने इसे ज्यादा कमाई का जरिया बना रखा हुआ है। इस नशे की चपटे में युवा पीढी लुप्त हो रही है पर किसी को क्या हर कोई अपनी जेब को भरने में लगे हुए है चाहे जनप्रतिनिधि हो प्रशासन में बैठे जिम्मेदार हो सब को अपने अपने हिसाब से महीना हप्ता बना हुआ है। अगर स्थानीय लोगो की माने तो इन सब के पीछे पुलिस विभाग की मुख्य भूमिका नजर आ रही है जहाँ आये दिन इस नशे के कारण अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है और नैनपुर पुलिस में बैठे नीचे से ऊपर तक सब को पता है कि किस जगह कौन सा काम चल रहा कौन कर रहा है ये सब पता होने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना ये बड़ा सवाल है और चल रहे इन अबैध कामो में स्थानीय लोगो को परेशानी है और अपनी परेशानी के चलते अनेक बार शिकायत भी की और शिकायतें होने के बाद अक्सर ये अबैध कामो के ख़बरे मीडियाकर्मियों ने भी उठाई पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कानों में जू तक नही रेंगती है और शिकायत मे कार्यवाही न होने पर इनके हौसले बुलन्द है।

Post a Comment

Previous Post Next Post