BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सक्का हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के तबादला निरस्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने कहां तबादला निरस्त नहीं किया तो होगा आंदोलन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 28, 2022

सक्का हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य के तबादला निरस्त कराने को लेकर ग्रामीणों ने कहां तबादला निरस्त नहीं किया तो होगा आंदोलन...





रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. जिले के विकास खंड अमरपुर अंतर्गत ग्राम सक्का स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में हुए विवाद के बाद प्रभारी प्राचार्य का तबादला कर दिए जाने के विरोध में लामबंद ग्रामीण गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 22 जनवरी को स्कूल में पदस्थ प्रभारी प्रचार एसके दास के साथ स्कूल के कथित अध्यापकों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई थी इसकी शिकायत प्राचार्य द्वारा सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को मोबाइल द्वारा की गई थी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण की जांच ना करते हुए प्राचार्य का स्थानांतरण तत्काल 22 जनवरी को अन्य स्कूल में कर दिया गया जो उचित नहीं है ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि प्राचार्य एसके दास को शासकीय स्कूल हायर सेकेंडरी में पुनः पदस्थ किया जाए अन्यथा संबंधित मारपीट करने वाले अध्यापकों का स्थानांतरण किया जाए शिकायत में चेतावनी भी दी गई है कि मांग पूरी ना होने पर ग्रामीणों व अभिभावकों द्वारा मजबूरी में आंदोलन किया जाएगा प्राचार्य की पदस्थापना को लेकर ग्राम सभा में गत दिवस प्रस्ताव भी पारित किया गया है शिकायत के दौरान हेम सिंह सुरेंद्र नायक कमल कांत शुक्ला लक्ष्मी साहू रंजीत कुमार नीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे पिछले कुछ दिनों पहले प्राचार्य और शिक्षकों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग पुलिस से शिकायत भी की गई थी महिला शिक्षक की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ तो मामला दर्ज कर लिया गया था लेकिन प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने धारा 155 के तहत उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी थी।

No comments:

Post a Comment