Breaking

revanchal times new

जन साहस करेगा वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने में सहयोग...




रेवांचल टाईम्स - जन साहस संस्था मंडला जिले में पिछले 4 सालों से मजदूर हेल्पलाइन नंबर 18002000211 संचालित कर रही है जिसमें बाल श्रम बंधुआ मजदूरी और जबरन मजदूरी के केस में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ मिलकर रेड और रेस्क्यू का काम करती है और पिछले 2 साल से प्रवासी मजदूरों के  गौरव गरिमा समानता और उनके हक अधिकार के लिए काम कर रही है जन साहस  संस्था के द्वारा जिले मैं प्रशासन के मदद से प्रवासी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है जन साहस के कार्यकर्ता प्रदीप सिंह मार्को ( फील्ड अधिकारी) ने बताया कि जन साहस संस्था अब वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने में भी प्रशासन और आम जनता का सहयोग करेगी जिससे जिले वासियों को भटकना ना पड़ेगा  इसके लिए जन साहस के जिला समन्वयक रविभान मसराम  ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी टीकाराम अहिरवार से मिले और आगे कार्य योजना पर चर्चा किये।

जन साहस  प्रशासन के सहयोग और समन्वय से आम जनता और प्रशासन के कर्मचारियों के बीच की कड़ी को सुलभ और सरल बनाने का प्रयास कर रही है ताकि शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को आम जनता तक कैसे पहुंचा जा सके, और उन  योजनाओं का पात्र हितग्राही कैसे लाभ ले सकते हैं इसके लिए जन साहस उनका मार्गदर्शन भी करेगी जन साहस का मंडला जिले में कुल तेरह कार्यकर्ताओं की टीम है जो अभी वर्तमान में मंडला जिले के दो ब्लॉक घुघरी और मवई में प्रवासी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडने का कार्य  प्रशासन के सहयोग और समन्वय से कर रही है और आने वाले समय में मंडला जिले के सभी ब्लाकों में काम करेगी जिससे प्रवासी मजदूरों और आम नागरिकों को लाभ होगा। जन साहस टीम लगातार मंडला जिले के ब्लॉकों में कार्य कर रही जिससे आम नागरिक को अनेक समस्यायों से जन साहस एनजीओ के माध्यम से प्रवासी मजदूरों एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि अन्य योजनाओं में जन साहस कार्यकर्ताओ की टीम शासन प्रशासन की योजनाओं में जोड़ने का सहयोग लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post