BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हितग्राहियों को 3.50 लाख नए पीएम आवास की स्वीकृति, सीएम शिवराज अधिकारियों को दी चेतावनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 28, 2022

हितग्राहियों को 3.50 लाख नए पीएम आवास की स्वीकृति, सीएम शिवराज अधिकारियों को दी चेतावनी



भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियो से वर्चुअली संवाद किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 50 हजार नए आवासों की स्वीकृति दी और प्रथम किस्त के 875 करोड़ की राशि का वितरण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकान बनाने के लिए 3.50 लाख गरीब बहन भाइयों के खाते में एक क्लिक से 875 करोड़ रुपए डाले हैं। और स्वीकृति पत्र हाथ में दे दिया है। पहली किस्त दे दी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश का गरीबों को कोई परेशानी ना हो। हर इंसान को मकान मिलेगा। आज 3.50 लाख परिवारों का सपना पूरा हो रहा है।




इसी के साथ साथ छतरपुर कलेक्टर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुन्नीबाई के हाथ का परीक्षण कराए. मुन्नीबाई का एक हाथ कटा है। सीएम ने कहा कि यदि हाथ लग सकता है, तो उसकी व्यवस्था करें। पैसे की चिंता नहीं करना है।

वहीं सीएम शिवराज ने बिचौलियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई अगर करीब का राशन खाएगा तो जेल जाएगा। बालाघाट की हितग्राही की शिकायत पर सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। सहायता समूह की पुष्पा ने सीएम को जानकारी दी थीम शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म का पेमेंट न करने की जानकारी दी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों सांसदों को निर्देश दिए हैं कि आप जब भी अपने क्षेत्र में जाएं, हितग्राहियों के घर जाएं और जाकर मकान देखें। शिवराज ने गड़बड़ी करने वालों को चेताया है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि किसी ने गड़बड़ की तो, शिकायत कर देना। मैं उसे नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। दलाल होगा तो जेल भेज दूंगा।



सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो पैसे कमाते हैं, उनसे हम टैक्स लेंगे। जो गरीब हैं उनमें पैसा बांट देंगे या उनको सस्ता देंगे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि हर साल गांव का भी जन्मदिन मनाया जाए। मैं भी गांव के जन्मदिन में शामिल रहूंगा।

No comments:

Post a Comment