Breaking

revanchal times new

डूंडासिवनी आंगनवाड़ी में हुआ राष्ट्रीय ध्वज का किया गया अपमान जिम्मेदार मौन...

 




रेवांचल टाईम्स – गणतंत्र दिवस में आंगनबाड़ी केंद्र डूंडासिवनी में किया गया तिरंगे का अपमान, शाम होने के बाद भी नहीं उतारा गया तिरंगा पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े ही सम्मान, हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया परंतु  सिवनी जनपद के डूंडा सिवनी ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में तिरंगा झंडा तो फहराया गया परंतु शाम होने के बाद तिरंगा उतारा नहीं गया । जब गांव वालों ने तिरंगे का अपमान होते देखा तो तुरंत आंगनवाड़ी केंद्र के जिम्मेदारों को सूचित किया। तब जाकर आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा किसी को शाम को 6.15 बजे तिरंगे उतारने को किसी को भेजा गया , पहुंचे व्यक्ति द्वारा आनन फानन में अपमानजनक तरीके से तिरंगे को उतारा गया। जिसका एक वीडियो सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है वैसे इस वीडियो का रेवांचल टाईम्स पुष्टि नहीं करता मगर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्र के जिम्मेदारों को सूचना नही देते तो शायद जिम्मेदार नींद से नहीं जगते और राष्ट्रीय ध्वज को रात भर लहराते रहना पड़ता। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती किरण वंदेवार हैं । जो इस घटना की जिम्मेदार हैं। जिनके द्वारा अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही करते हुए तिरंगे का अपमान किया गया। 


सचिव ग्राम पंचायत डूंडासिवनी

इनका कहना है कि मुझे इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों से मिली थी कि 6:00 बजे व 6:05 तिरंगा झंडा को आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उतारा गया है


आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता

श्रीमती किरण बंदेवार इनका कहना है कि हमने तिरंगा झंडा 6:30 बजे के पहले सूर्य अस्त होने के पहले तिरंगे झंडे को हमारे द्वारा उतार लिया गया था । यह वीडियो ग्राम के ही कुछ व्यक्तियो ने बनाया है।


अब सवाल उठता है कि

1 क्या जबाबदार राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नही कर सकते।

2 क्या इसी तरह जवाबदार व्यक्ति दूसरों से राष्ट्रीय ध्वज को उतरवाया करते हैं।

3 क्या राष्ट्रीय ध्वज के प्रति बरती गई लापरवाही की सजा मिलेगी जिससे दूसरे भी सबक सीखे।

4 कही ऐसा तो नहीं इन्हे राष्ट्रीय ध्वज या अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान और प्रोटोकॉल के बारे में बताया ही नहीं गया हो।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post