BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 27, 2022

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

 


 



मण्डला 27 जनवरी 2022


रेवांचल टाईम्स:कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों विशेषकर सीएम हेल्पलाइन के राजस्व प्रकरणों का सतत रूप से निराकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को प्राथमिकता में रखते हुए इसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी आगामी 10 दिनों में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडला जिले की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए आगामी 10 दिनों में शिकायतों का अधिकतम निवारण सुनिश्चित करना होगा। कलेक्टर ने एल1 तथा एल2 स्तर पर लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों से उनके स्तर पर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की वेतन कटौती की कार्यवाही आगामी माह में भी जारी रहेगी।

श्रीमती सिंह ने आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत प्रकरणों को दर्ज करने के निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ देने की बात कही। कलेक्टर ने सभी तहसीलों के राजस्व न्यायालयों में लंबित सीमांकन, नामांतरण तथा बंटवारे के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने गिरदावरी की समीक्षा करते हुए इसकी कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी का कार्य तेज गति से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पटवारियों को गिरदावरी के कार्य को पूर्ण करने के लिए संलग्न करें, लापरवाह पटवारियों को नोटिस दें। कलेक्टर ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वसूली अभियान को गति देने के निर्देश दिए। वीसी के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment