Breaking

revanchal times new

इस पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा, सीएम ने किया ऐलान



तमिलनाडु में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया जाएगा. 23 जनवरी को पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) ने इसकी घोषणा की है. सीएम ने कहा कि राज्य में 23 जनवरी को पूर्ण बंदी रहेगी. सीएम एमके स्टालिन ने कोरोना वायरस (Corona virus) के चलते ये फैसला किया है. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

तमिलनाडु में एक दिन पहले 26 हज़ार से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आये थे. 24 घंटे में 35 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. तमिलनाडु में इस समय एक लाख सत्तर हज़ार से अधिक एक्टिव केस हैं. तमिलनाडु में भी वैक्सीन लगाये जाने का अभियान तेजी से चल रहा है.

कोरोना वायरस संक्रमण की इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 23 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. इस दौरान किसी भी आम शख्स को किसी भी तरह की आवाजाही की इजाज़त नहीं होगी. बाज़ार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे. एम्बुलेंस जैसी सेवाओं को सड़क पर चलते की परमीशन होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post