Breaking

revanchal times new

हर स्तर पर लड़ेंगे वनांचल के सर्वांगीण विकास की लड़ाई - पट्टा...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला आदिवासी बहुल्य हमारे जिले का सुदूर वनांचल क्षेत्र आज भी सुविधाओं से वंचित है, जिस विकास का ये क्षेत्र हकदार था वो नहीं मिल पाया। सरकार से लेकर हम जनप्रतिनिधियों के प्रयासों में कमी रही इसके कारण हमारा वनांचल मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रसित है, लेकिन मैंने वनांचल के विकास के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है, जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी तब भी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से लड़ा करता था और अब जब भाजपा की सरकार है तो इनके मंत्रियों और मुख्यमंत्री से लड़ता हूँ, जब तक हमारे वनांचल के लिए मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति नहीं होती तब तक हर मोर्चे पर इसकी लड़ाई लड़ता रहूंगा, यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक का, जो रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुटास अंतर्गत ग्राम आमगहन में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करने पहुंचे थे। ग्राम आमगहन में विधायक निधि से निर्मित रंगमंच का लोकार्पण एवं विधायक निधि से ही एक अन्य रंगमंच के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इसके साथ ही विधायक श्री पट्टा ब्लॉक कांग्रेस मवई द्वारा ग्राम देवरीदादर में आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और वहां पूर्व सदस्यों के साथ नवीन सदस्यों को सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान गांव गांव घर घर आयोजित करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। इस कार्यक्रम में विधायक, के साथ साथ  ब्लॉक कांग्रेस घुटास अध्यक्ष हरि कुलेश, ब्लॉक मवई अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा सहित सभी मंडलम व सेक्टरों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post