Breaking

revanchal times new

5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 475 लीटर महुआ लाहन जप्त कर 3 पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए...


रेवांचल टाइम्स - कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में  21 जनवरी 2022 को जिला आबकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आबकारी वृत लखनादौन के अन्तर्गत ग्राम बमनवाड़ा के पास बिजना सेमरताल नदी किनारे दबिश देते हुए कुल 5 लीटर  हाथ भट्टी मदिरा तथा लगभग 475 लीटर महुआ लाहन जप्त किया गया। महुआ लाहन का सेम्पल निकालकर शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने से मौके पर नष्ट कर आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 3 आपराधिक प्रकरण पन्जीबद्ध किए गए। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी परमानंद कोरचे  आरक्षक श्री गोविंद राय, श्री वीरेन्द्र पटैल  उपस्थित रहे।




रेवांचल टाइम्स केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post