Breaking

revanchal times new

एसबीआई ब्रांच में कोरोना ने किया विस्फोट कामकाज रहा बंद तीसरी लहर में सबसे अधिक मरीज मिले.....




रेवांचल टाइम्स न्यूज़  - जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है शुक्रवार को जिले में कोरोना विस्फोटक रूप में सामने आया तीसरी लहर में पहली बार एक ही दिन में 100 संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति देखी गई जिला मुख्यालय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में कार्यरत तीन बैंक कर्मी संक्रमित मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को बैंक का कामकाज पूरी तरह बंद रहा बैंक प्रबंधन द्वारा भी गेट के बाहर कर्मचारियों की संक्रमित होने की सूचना चस्पा कर दी गई बैंक का काम काज बंद होने से ग्रामीण अंचलों से आए खाताधारकों को निराश वापस लौटना पड़ा सबसे अधिक जिले के शाहपुरा विकासखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं इसी के साथ तीसरी लहर में कुल संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 392 पहुंच गया है नहीं थम रही लोगों की लापरवाही तीसरी लहर में नजर आ रहा है डराने वाला आंकड़ा संक्रमण से बचाव की दिशा में जारी कदम उठाने के बाद काम करना पुनः चालू किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post