रेवांचल टाईम्स - प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय कान्हीवाडा में नव वर्ष का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भोमा सेवा केंद्र की संचालिका योग शक्ति ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।
साथ ही ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से नव वर्ष की बधाई के साथ सभी के प्रति शुभ भावना एवं शुभकामना रखने के लिए प्रेरित किया गया दीदी जी ने बताया कि हमें पुरानी बातों को भूल कर आपस में बैर बुराई मिटा कर नए वर्ष की सुनहरी सुबह का अभिनंदन करना है इसके साथ ही दीदी जी के द्वारा संसार के सभी मनुष्य आत्माओं को तथा प्रकृति को शुभ भावना- शुभकामना का दान तथा सर्व के मंगल की कामना करने के लिए ध्यान कराया गया दीदी जी ने कहा कि सभी को प्रतिदिन प्रकृति एवं परमात्मा का धन्यवाद देना चाहिए साथ ही अपने जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए राजयोग सीखने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागी बच्चो को पुरुस्कार तथा अतिथियो को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी एवं प्रसाद वितरित किया गया ।
अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment