BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाने के सामने चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 3, 2022

थाने के सामने चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ऐसे हुआ भंडाफोड़




रेवांचल टाईम्स :मध्य प्रदेश  के ग्वालियर  में क्राइम ब्रांच  ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़  किया है. हैरानी की बात ये है कि ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जो थाने के सामने बने गेस्ट हाउस में ही चल रहा था. इस मामले में चार महिलाओं समेत गेस्ट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पड़ाव थाने के सामने पाठक गेस्ट हाउस में देह व्यापार होने की सूचना क्राइम ब्रांच को मिली थी. सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी को गेस्ट हाउस में ग्राहक बनाकर भेजा जहां लड़की की मांग करने पर मैनेजर ने उसे कई लड़कियों की तस्वीर दिखाई. पूछने पर पता चला कि इसके लिए एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक कीमत वसूली जाती थी।

जैसे ही सबकुछ तय हुआ पुलिसकर्मी ने अपने अधिकारियों को इशारा कर दिया और गेस्ट हाउस में छापेमारी शुरू हो गई. देह व्यापार में लगे गेस्ट हाउस मैनेजर समेत चार लड़कियों को मौके से पकड़ा गया है. छापेमारी के बाद से होटल मालिक फरार है.



जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस का मालिक देह व्यापार से हुई कमाई का आधा हिस्सा खुद रखता था और बाकी हिस्सा लड़कियों और उनके दलालों को दे देता था. गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है’. फिलहाल गेस्ट हाउस के मैनेजर और पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ हो रही है।

No comments:

Post a Comment