Breaking

revanchal times new

सत्य अहिंसा के पुजारी थे बापू - गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि...





रेवांचल टाईम्स - मण्डला सत्य और अहिंसा के पुजारी स्वतंत्र भारत के निर्माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि  पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय रंगरेज घाट स्तिथ गांधी स्मारक में राष्ट्रपिता गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि हमारा भारत देश गांधी जी के विचारों का देश है जहां दो शताब्दी तक शासन करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य ने भी इन विचारों के आगे घुटने टेक दिए थे। आज देश में नकारात्मक ताकतें जिनका कोई वैचारिक अस्तित्व नहीं है वो गांधीजी के विचारों को खत्म करना चाहते हैं लेकिन ये तानाशाह ये भूल गए हैं कि विचार कभी मरा नहीं करते वे अमर होते हैं। पूज्य बापू की प्रतिमा व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, रवि ठाकुर, अनूप बासल, अदीब गौरी, संजय चौरसिया, शकुन जंघेला, , शेख अतीक सब्बू,तारा परस्ते हमराज अख्तर जीतराज कछवाहा सैयद मंजूर अली नंदू,नानू भाई विवेक दुबे, रेशमा अल्वी, तंजीला अल्वी जावेद खान, अशोक पटैल, इंद्रजीत भंडारी रजनीश रंजन उसराठे  कुम्हरे सर लखन ठाकुर अनिल दुबे बॉबी रॉय कुलदीप कछवाहा पुहप सिंह भारत शाहनवाज शानू भाईशाहरुख खान आलोक कुर्मी, राजू भाई विजय संजय सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post