BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 131 नए पॉजिटिव मरीज , वहीं 138 हुए स्वस्थ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 30, 2022

जिले में मिले 131 नए पॉजिटिव मरीज , वहीं 138 हुए स्वस्थ

 

 


रेवांचल टाईम्स–मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 सैम्पिलिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु आज 785 तथा अभी तक कुल 286184 प्रगति सैंपल लिए गए।

      उन्होंने बताया कि विगत दिवस भेजे गये सैंपल की जांच में 131 केस पॉजिटिव मिले हैं तथा आज दिनांक तक कुल 8323 केस पॉजिटिव मिले है, वहीं 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में वर्तमान में 1035 एक्टिव केस है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करने एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करने के साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करने तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहनने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करने व 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करने संबंधी अपील की है।       



रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment