Breaking

revanchal times new

2 वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती 3 लाख 20 हजार रूपये के जप्त




रेवांचल टाइम्स : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों  को आदेषित किया गया है। 


           आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर /अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्ग निर्देशन मे थाना गोहलपुर की टीम के द्वारा  2 वाहन चोरों को गिरफृतार कर चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन कीमती 3 लाख 20 हजार रूपये के जप्त किये गये है।  


             थाना गोहलपुर में आज दिनाँक 31/01/2022 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर लेमा गार्डन मल्टी बिल्डिंग के पास सलीम अंसारी उर्फ शेरा पिता रमजान उर्फ बाबा अंसारी उम्र 31 वर्ष निवासी बसोर मोहल्ला मोतीनाला गोहलपुर को जो कि थाना गोहलपुर का गुंडा बदमाश एवं  आदतन अपराधी है को  पकडा गया, शेरा एक सफेद रंग की एक्टिवा  एमपी 20 एसएस 1412  लिये हुये था जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर उक्त एक्टीवा दिनाँक 18/11/2021 को सिद्धघाट ग्वारीघाट तथा एक माह पूर्व दमोहनाका क्षेत्रीय बस स्टेण्ड के अंदर से एक काले रंग की बिना नम्बर की प्लेटिना बजाज मोटर साईकिल चोरी करना तथा चुराई हुई मोटर सायकिल घर मे छिपाकर रखना बताया। सलीम अंसारी उर्फ शेरा से चुराई हुई एक्टीवा एवं निशादेही पर घर पर छुपा कर रखी मोटर सायकिल जप्त करते हुये धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये थाना ग्वारीघाट मे पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 642/2021 धारा 379 भादवि में गिरफ्तारी शुमार की गयी।


                 इसी प्रकार चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर गोहलपुर में दबिश देते हुये  सागर चौधरी पिता बीरू चौधरी उर्फ लाला उम्र 21 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पीछे चंडालभाटा गोहलपुर  को जो कि थाना गोहलपुर का शातिर नकबजन है को  एक काले रंग की पैशन प्रो मोटर साईकिल क्र.एमपी20 एनई 0930 के साथ पकडा गया जिसने पूछताछ पर  उक्त मोटर सायकिल शांतिनगर जेडीए पार्क के पास से तथा  एक काले रंग की डिलक्स एचएफ हीरो मोटर साईकिल जिसमें आगे पीछे नम्बर नहीं हैं को दमोहनाका से चोरी कराना बताया। सागर चौधरी से चुराई हुई  पैशन प्रो मोटर सायकिल एवं निशादेही पर घर मे छिपाकर रखी बिना नम्बर की मोटर सायकिल जप्त करते हुये  धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन मालिको के सम्बंध मे पतासाजी जारी है।


 उल्लेखनी भूमिका - 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 4 दुपहिये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी थाना गोहलपुर श्री अरविंद चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक  विनोद सुरकेल, प्रधान आरक्षक  वीरेन्द्र, आरक्षक आलोक यादव,   महेन्द्र सिंह,   गोपाल राय की सराहनीय  भूमिका रही हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post