Breaking

revanchal times new

मध्य प्रदेश में स्कूल ए‍क फरवरी से खुलेंगे.....50% क्षमता से लगेंगी पहली से 12वीं तक की कक्षाएं



भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सरकार ने स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया था। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार सुबह कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। साेमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया है कि स्कूले एक फरवरी से खुलेगी, लेकिन परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी। उधर स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। पहले बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली थीं। स्कूल खोलने पर शाम तक फैसला आ सकता है।

मध्यप्रदेश में 1 फरवरी यानी कल से स्कूल फिर से खुलेंगे। कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ संचालित होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद फैसला लिया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसकी डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। स्कूल खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल बंद करने का निर्णय कोरोना की स्थिति का अध्ययन करने के बाद लिया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल बंद किए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post