Breaking

revanchal times new

फुटपाथ पर अवैध बैठने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका ने की समझाइश की कार्यवाही...


रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगर के सिवनी मंडला रोड मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अबैध फुटपाथ का निर्माण लग रही है दुकानें जिससे आम नागरिकों के अवागमन के लिए बनाया गया फुटपात में दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है जिससे आये दिन आम आवागमन में दिक्कतें हो रही है वही यह निर्माण नागरिकों के लिए करवाया गया था फुटपाथ निर्माण के बाद सड़क के अगल-बगल फुटपाथ के ऊपर ही दुकानदारों ने अपना सामान रखना शुरू कर दिया आम जनों को फुटपाथ का लाभ नहीं मिल पा रहा है वही फुटपाथ पर दुकान पर आने वाले ग्राहकों के दो पहिया वाहन भी खड़े दिखाई देते हैं साथ ही फुटपाथ पर साफ सफाई ना होने के कारण धूल जम गई है जिसके कारण फुटपाथ नजर ही नहीं आता जिसके चलते नगर के एक जागरूक नागरिक ने इसकी शिकायत की वही शिकायत पर नगर पालिका नैनपुर के द्वारा फुटपाथ पर कब्जा धारी व्यापारियों को समझाइश दी गई कि वे फुटपाथ पर दुकान ना लगावे एवं दुकान का सामान बाहर फैलाकर ना रखें साथ ही गाड़ियां फुटपाथ पर ना खड़े करें ऐसा करने पर दुकान लगाने दुकानदारों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी। 


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new