Breaking

revanchal times new

भाजपा राज्य में कांग्रेस नेता की गुंडाई दिनदहाडे उठा लिया दुकान का पूरा समान...





रेवांचल टाईम्स - बिछिया विधायक के करीबी माने जाने कांग्रेस के वरिष्ट नेता ने अपनी दबागाई के चलते दिनदहाड़े सरेआम बस स्टैंड भुआ बिछिया में संचालित ग़रीब नाई की दुकान में अबैध कब्जा करते हुए दुकान का सारा सामान निकाल कर अपना ताला जड़ दिया वही स्थानीय पुलिस भी इस पूरे मामले में आवेदक की न सुनते हुए दबंग कांग्रेश नेता प्रदीप गोस्वामी का साथ निभा रही है शायद यही है कांग्रेश नेता की जन सेवा जो कि दुकानदार की गैर मौजूदगी पर अपनी दबागाई दिखाई है।

                   वही जानकारी के अनुसार सुमित श्रीवास निवासी भुआ बिछिया जो कि वर्ष 2008 में रोहणी बाई पति गुलाबपूरी गोस्वामी से यह दुकान को लिखा पढ़ी कर दुकान को खरीद ली और उसमें अपनी छोटी नाई की दुकान चला कर अपने परिवार का गुजर बसर करता चला आ रहा है पर दिनांक 11/12/2021 जब सुमित श्रीवास दोपहर को दुकान खोलकर खाना खाने घर गया हुआ था तभी स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विछिया विधायक नारायण पट्टा के क़रीबी कहे जाने वाले प्रदीप गोस्वामी ने बिना सूचना के अपनी पद के नशे में चूर होकर उस दुकानदार की गैरमौजूदगी में उसका सारा सामान निकाल कर बाहर कर दिया और उसमें अपना ताला लगा दिया जानकारी लगते ही सुमित श्रीवास दुकान पहुँचा तो देखा कि दुकान के अंदर का सब समान बाहर है और दुकान में ताला लगा हुआ है तब वह प्रदीप गोस्वामी से जाकर मिला तो उसने उस गरीब की एक न सुनी और कहता रहा जहाँ लगे जा जो लगे कर मेरा कोई कुछ नही कर सकता जा थाने में रिपोर्ट लिखा, और जब आवेदक इस मामले को लेकर थाने गया तब थाने में भी उसकी कोई सुनने वाला नही था बार बार गरीब यहाँ वहा भटकता रहा किसी ने भी दबंग नेता के आगे कुछ न सुना और न ही उस गरीब की मदद की,

     अंततः मजबूर होकर गरीब नाई ने मंडला मुख्यालय आकर जिला पुलिस कप्तान से मिल कर अपनी व्यथा सुनाते हुए लिखित शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

             इनका कहना है 

मैने दुकान को लिखा पढ़ी कर खरीद ली है और उसका पूरा पैसा भी दे दिया हूँ पर अचानक मुझे बिना बताए मेरी दुकान में अबैध कब्जा कर लिया गया है में गरीब कहा जाऊ क्या करूँ कुछ समझ मे नही आ रहा अब अपने परिवार का पालन कैसे करू

                                  सुमित श्रीवास

       वही जब इस सबन्ध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप गोस्वामी से संपर्क करना चाहा तो उनका न सेवा में नही है यह जानकारी मिल रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new