Breaking

revanchal times new

महाराजपुर बूढ़ीमाई वार्ड मे खुलेआम किराना दूकान पर चल रहा शराब का गोरख धंधा... पुलिस जान के भी बनी है अनजान...




रेवांचल टाईम्स - मंडला नगर और उपनगर में इन दिनों खुलेआम सब कुछ स्थानीय पुलिस की मौन सहमति से सब सरेआम चल रहा है चाहे अबैध शराब हो या रेत का कारोबार है माफियाओ की बल्ले बल्ले है और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी केवल अपनी जेब मे ध्यान दे रहे है जिस्से माफियाओं के हौसले बुलंद है।

          वही जानकारी के अनुसार उपनगर महाराजपुर के बूढीमाई वार्ड मज्जिद रोड़ महाराजपुर जहां बच्चों का स्कूल संचालित है जहां दादी की किराना दूकान नाम की दूकान पर खुलेआम देशी एवं अग्रेजी शराब बेची जा रही है। साथ घर मे बैठा कर शराब पिलाई जाती जिससे शराबी मोहल्ले मे आये दिन आतंक मचाते नजर आते हैं। वही पुलिस की दोनों ओर से जेब गर्म हो रही एक तो शराब पिलाने वाला भी जेब गर्म कर रहा है और दुसरी ओर शराब के नशे में शराबी आपस में या लोगो से लड़ झगड़ के थाने पँहुचते है तो फिर सोने पे सुहागा शराबियों के द्वारा स्कूल के बच्चों को छेड़छाड़ किया जाता है। जिससे बच्चे डरते-डरते  स्कूल आते जाते है।  मुहल्ले वाले परेशान होकर दो तीन बार थाना महाराजपुर मे शिकायत कर चुके हैं। पहली बार दो पेटी माल बरामद हुआ था। दूसरी बार दूकान वाले को खबर हो जाने से दूकानदार ने माल यहां वहां कर दिया जिससे माल बरामद नही हुआ। यहां धंधा खुलेआम चल रहा है। संबंधित विभाग ध्यान देते हुये यह अबैध धंधा बंद कराया जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new