Breaking

revanchal times new

सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण










रेवांचल टाईम्स :शासकीय बेशकीमती भूमि पर गांव के ही दंबगों ने कब्जा कर लिया। दंबगों ने सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे है। इस संबंध में तहसीलदार ने कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी कर दिया है लेकिन नोटिस की परवाह किए बगैर ही उक्त लोग बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बगैर ही निर्माण कार्य करने पर डटे हुए है।

ग्राम पंचायत  निवासी पुष्पेन्द्र जैन ने इस संबंध में कलेक्टर को दिए पत्र में कह कि पिछले वर्ष लॉकडाउन होने के कारण गांव के ही वलबीर यादव एवं शेरू यादव के द्वारा ग्राम केशवगढ़ की शासकीय भूमि  के रकवा लगभग 5 एक़ड़ भूमि पर उक्त लोगों ने बागड बनाकर कब्जा कर लिया था और लॉकडाउन का फायदा उठाते ही उक्त दोनों ने भूमि पर जेसीबी की मदद से नींव खोद कर मकानों का निर्माण कर लिया। पुष्पेन्द्र केशवग़ढ़ ने इस संबंध में बीती 7 जून को भी आवेदन दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे उक्त दोनो युवकों के हौसले बुलंद है और अब उक्त दोनो युवकों द्वारा तावडतोड तरीके से मकानों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे अतिक्रमण विरोधी मुहिम न चल सके। फिलहाल इस संबंध में अपर कलेक्टर ने तहसीलदार मोहनगढ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह तत्काल ही जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new