रेवांचल टाईम्स - नारायणगज जय मां दुर्गा कृषि केंद्र रसायनिक और उर्वरक खाद विक्रेता दीपक साहू की दुकान को नारायणगंज कृषि अधिकारी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो भारी मात्रा में अनियमितताएं पाई गई तो दुकान और गोदाम को सील किया गया ज्ञात हो कि विगत दिनों मां दुर्गा दुर्गा कृषि केंद्र नारायणगंज एवं राकेश साहू विक्रेता की दुकान नारायणगंज कृषि अधिकारी एवं राजस्व की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मां दुर्गा कृषि केंद्र और राकेश साहू का लाइसेस हमेशा के लिये रद्द किया एवं विक्रेता दीपक साहू का लाइसेंस 21 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया था इस बीच विभाग की तरफ से लेटर जारी करते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 21 दिनों तक आप किसी प्रकार की क्रय-विक्रय नहीं कर पाएंगे एवं 3 दिन के अंदर आप विभाग को अपनी तरफ से जवाब मांग गया था परंतु आज दिनाक तक आप के द्वारा जवाब नहीं दिया गया नही दिया गया। इसी बीच आपके द्वारा नगदी में खाद विक्रय का काम किया खाद विक्रय की सूचना मिली और डीएपी सोलह ₹1600 प्रति बोरी बेचने की शिकायत प्राप्त हुई शिकायत प्राप्त होते ही
कृषि अधिकारियों ने दुकान पर पहुचे और निरीक्षण किया गया उसमें अनियमितताएं पाई गई जिसको लेकर कृषि अधिकारी और उसकी पूरी टीम ने जिला को कृषि अधिकारियों को दीपक साहू का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है मां दुर्गा कृषि केंद्र दुकान और दोनों गोदाम मैं 37 टन यूरिया और 4 टन डीएपी को सील कर दिया गया।
नगर के खाद उर्वरक कीटनाशक बीज व्यापारी आदेशों का नहीं कर रहे पालन।
मौके पर कार्यवाही करते हुए नारायणगंज कृषि अधिकारी प्रीति लौवंशी ने बताया कि हम निरंतर नगर के सभी रसायनिक खाद एवं कीटनाशक व्यापारियों को लिखित रूप से स्पष्ट करते हुए आदेश जारी किया हैं कि आप खाद विक्रय के जो अधिनियम है उसके अंतर्गत जो भी दिशा निर्देश हैं उनका पालन करते हुए आप क्रय विक्रय करेंगे परंतु कुछ विगत दिनों से जब किसानों के द्वारा शिकायतें आ रही है कि विक्रेताओं द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जैसे खाद बीज और कीटनाशक के लिए अलग-अलग भंडारण की आवश्यकता पड़ती है परंतु इन व्यापारियों द्वारा एक ही जगह पर रखकर बेची जाती है और अधिक रेट से बेचा जाता है हमें जैसी जैसी जानकारी प्राप्त होती जा रही है हम उस आधार पर कार्यवाही कर रहे हैं अगर आप तक भी किसी भी प्रकार की शिकायत आए तो हमें तुरंत लिखित रूप में शिकायत करें हम निश्चित ही कार्यवाही करेंगे।
No comments:
Post a Comment