BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी मासाब नहीं सुधर रहे। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 2, 2021

लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी मासाब नहीं सुधर रहे।



रेवांचल टाईम्स–लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी स्कूलों के खासा वेतन पा रहे लापरवाह शिक्षकों की गैरहाजिर रहने की आदतें नहीं सुधर रही है। यही हालात बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल के निर्देश पर आकस्मिक निरीक्षण पर निकले दल को देखने को मिले।

जिला स्तरीय निरीक्षण दल में सहायक संचालक एसएस कुमरे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आरपी पाटिल, प्राचार्य टीआर ठाकुर, विपनेश जैन सहायक समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान शामिल थे। निरीक्षण दल ने सिवनी एवं केवलारी विकासखण्ड के हाइस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद शिक्षकों की जानकारी ली।

सरकारी शिक्षक कर रहे निजी कम्पनी से कमाई

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की गैरहाजिरी के तरह-तरह के कारण भी सामने आए। कोई बीमार होना, तो किसी के आवश्यक कार्य से जाने की बात बताई गई। वहीं ध्यान देने वाली बात यह भी है कि निरीक्षण में ऐसे शिक्षक भी गैरहाजिर पाए गए हैं, जो वेतन तो शासन से प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन विद्यालयों से गैरहाजिर रहकर निजी कम्पनियों का भी काम कर रूपए कमाने में लगे हैं। ऐसे शिक्षकों से विभाग के कर्मी भी वाकिफ हैं, लेकिन चाहकर भी ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई नहीं करा पा रहे।

इन स्कूलों में गैरहाजिर थे शिक्षक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढुटेरा में तीन उच्च माध्यमिक शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोपा में पदस्थ चार उच्च माध्यमिक शिक्षक अनुपस्थित थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरा पिपरिया में पदस्थ चार उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं दो माध्यमिक शिक्षक विद्यालय से गैरहाजिर थे। शासकीय हाइस्कूल करकोटी के प्राचार्य व दो माध्यमिक शिक्षक अनुपस्थित थे। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोमा में जनशिक्षक के अलावा तीन माध्यमिक शिक्षक अनुपस्थित थे।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment