Breaking

revanchal times new

MP में शीतलहर का अलर्ट : इन जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक शीतलहर की संभावना



भोपाल, मध्यप्रदेश। बर्फबारी और उत्तर दिशा की ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश में शीतलहर ला दी है, बता दें कि सर्द हवाओं के कारण प्रदेश भर में ठंड का असर बढ़ गया है। इससे कई स्थानों पारा छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ठंड का ऐसा प्रभाव अभी कम से कम दो से तीन दिन रहने का अनुमान है।


एमपी में शीतलहर का अलर्ट :

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल, उज्जैन, सागर और ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में अगले 2 से 3 दिन तक शीतलहर की संभावना है। वही छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, ग्वालियर और दतिया में पाला पड़ने की संभावना जताई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया

जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने से ठंड का प्रभाव देखने को मिला है। यह स्थिति अभी राज्य में कम से कम तीन दिन तक और रहने का अनुमान है। राज्य के उत्तरी दिशा में ठंड का असर सबसे अधिक रहा। ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। इन क्षेत्र के अलावा दतिया और इसके आसपास के क्षेत्र में शीत लहर की संभावना है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर, चंबल, दतिया, सागर संभाग के जिलों में पाला पड़ने के आसार है, इसी कई स्थानों कोहरे पड़ने की संभावना भी है।


सर्द हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन :

उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में पहली बार सागर, सिवनी, नौगांव और गुना में शीतलहर चली। ग्वालियर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड के आसार बने हुए हैं। यहां तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इंदौर और भोपाल में भी इस सीजन में पहली बार रात सर्द रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि तीन दिन तक इसी तरह सर्दी रहेगी।


आज का मौसम :

मौसम विभाग ने आज सागर, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सतना, रीवा, उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new