Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़... गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत औरई में भ्रष्टाचार को लेकर प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन कार्यवाही नहीं होने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी...




रेवांचल टाइम्स... जिला मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जन समस्याओं का निराकरण वह जांच कर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा बताया गया कि जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत औरई में सरपंच देवराम नंदे हा सचिव रोशनी मरावी एवं पूर्व सचिव श्याम लाल यादव द्वारा निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है वैसे तो ग्राम पंचायत औरई हमेशा से ही विवादों में घिरी रही है और यहां के मटेरियल सप्लायर बाबूराम परमार द्वारा भी जीएसटी बिलो का दुरुपयोग करते हुए भारी भ्रष्टाचार मचाए हुए हैं बिना निर्माण कार्य करें फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिया जाता है एवं भारी अनियमितताएं करते हुए फर्जी बिल लगाकर  6,27,00 रुपए आहरण कर गमन किया गया है साथ ही बताया गया कि जनपद डिंडोरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 22 नवंबर 2021 को ग्राम वासियों द्वारा शिकायत किया गया था किंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना अपने आप में एक अहम सवाल है साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनपद सीईओ के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संरक्षण में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है जब किसी मामले को लेकर जनपद सीईओ से जानकारी ली जाती है तो वे मीडिया को जानकारी देने से कतराते नजर आते हैं आखिर क्या वजह है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा वाइट भी नहीं दिया जाता यहां तो समझ से परे है आखिर डिंडोरी जनपद के ग्राम पंचायतों में कब तक भ्रष्टाचार चलता रहेगा और शासन की राशि का दुरुपयोग होता रहेगा यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल हैं



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post