Breaking

revanchal times new

MP Weather: आज 13 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल, यहां चक्रवात का अलर्ट

   

रेवांचल टाइम्स: दिसंबर का महीना लगते ही मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update) एकदम से बदल गया है और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण बारिश का दौर शुरु हो गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 3 दिसंबर 2021 को 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वही बादल छंटने के बाद से रात का पारा और नीचे आएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान ज्यादा नीचे नहीं आएगा। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड़ पड़ने के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Update Forecast) की मानें तो पश्चिम विक्षोम (Impact of Western Disturbance ) के कारण आज शुक्रवार 13 जिलों रीवा, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, बैतूल, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर में बारिश (Rain) के आसार है। वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पूर्वी और दो किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है।अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र खत्म हो चुका है और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती घेरे का ज्यादा असर इंदौर या मध्य प्रदेश को तक नहीं होगा। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर है, जो 4 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर में असर दिखाएगा। इसके बाद ठंड का कहर बढ़ने और शीत लहर के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Update Today) के अनुसार, गुरुवार को इंदौर संभाग में सबसे अधिक इंदौर जिले में 9.1 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं धार में 6.4 मिलीमीटर, खंडवा में 6 मिलीमीटर, गुना में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वही मावठे की अचानक दस्तक के बाद खरगोन जिले की 10 तहसीलों में से 08 तहसीलों में हल्की बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं झमाझम बारिश भी हुई हैं। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक सेगांव में 18 एमएम, महेश्वर में 17.8 एमएम, खरगोन में 17.6 एमएम, कसरावद में 15 एमएम, भगवानपुरा में 12 एमएम, गोगांवा में 07 और बड़वाह और सनावद में 3-3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जबकि भीकनगांव और झिरन्या में सिर्फ बादल छाए रहे। 08 तहसीलों में औसत वर्षा 9.3 एमएम दर्ज की गई। 01 जून से 01 दिसम्बर तक की स्थिति में जिले में कुल 660.3 एमएम वर्षा हुई हैं। जिले की औसत वर्षा 825.2 एमएम निर्धारित है।



Post a Comment

Previous Post Next Post