BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जुआ, सट्टा, शराब, और रेत के अबैध कारोबारी का गढ़ बना मंडला नगर और उपनगर बेखौफ माफ़िया राज...कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे जिम्मेदार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 26, 2021

जुआ, सट्टा, शराब, और रेत के अबैध कारोबारी का गढ़ बना मंडला नगर और उपनगर बेखौफ माफ़िया राज...कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे जिम्मेदार...







रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला ऐसे तो बहुत ही शांति प्रिय है पर इन दिनों जिले में माफ़िया राज जिला प्रशासन पर हावी नजर आ रहा है। कुछ टुटपुँजिया नेताओ ने गोद ले रखा है अबैध कारोबारीयो को जिस कारण से जिम्मेदार विभाग इन माफियाओं के सामने बोना नजर आ रहा है।

         स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन दिनों मंडला मुख्यालय से लगे गाँव मे खुलेआम अबैध शराब, सट्टा जुआ, और रेत का कालाबाजार खुले आम संचालित हो रहा है पर जिम्मेदार विभाग और अपने आप को जनप्रतिनिधि कहने वालो ने इस ओर न देखने की कसम खा रखी है।

             उसी तर्ज में इन दिनों जगह जगह जुए के फड़ लग रहे है, जुआ  यानी बावन पत्तों का खेल दिन दुगनी और रात चौगनी तरक़्क़ी कर रहा है वही नाल काटने वाले भी जिम्मेदार लोग और संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी की जेब भी दिन दुगनी और रात चौगनी तरक़्क़ी कर रहे है। नगर और उपनगर में बावन पत्तों का कारोबार बड़ी तेजी से अब गांव के कस्बो तक मे फलफूल रहा है जहाँ एक तरफ लालच के चलते एक राउंड में ही लोग लखपति बनने की चाहत में कंगाल हो रहे है। और नाल काटने वाले लखपति बन रहे है।

            वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला मुख्यालय से महज 4 से 5 किलोमीटर में खुलेआम चल रहे है जुआ सट्टा का अबैध कारोबार जानकारी के मुख्यालय तो मुख्यालय मुख्यालय से लगे आसपास के ग्रामो में नई नई जगहों पर दिन रात जुआ संचालित हो रहा है, ग्राम गोंझी, देवदरा, पुरवा राजीव कलोनी, कटरा, और महाराजपुर में खुलेआम जुआ संचालित किया जा रहा है वही इन संचालित जुए के फडों में स्थानीय के साथ दूर दूर से लोग लखपति बनने और अपनी किस्मत आजमाने लोग यहाँ पहुँच रहे है।

        

         सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इन अबैध कारोबार में सब का भला है केवल उन्हीं का नुकसान है जो इनके कार्यो में हस्तक्षेप करता है जनप्रतिनिधियों ओर जिम्मेदारो को हप्ता महीना समय समय मे मिल रहा है जिस कारण से जिम्मेदार और विभाग के जिम्मेदार जान कर भी अनजान बने हुए

           वही जिले की कलेक्टर हर्षिता सिंह लगातार इन माफियाओ में लगाम लगाने के लिए आये दिन जिम्मेदार विभागों को सख्त से सख्त निर्देश दे रही है पर आदेश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेग रही है बल्कि इन सख्त निर्देश जारी होने के बाद माफियाओं के हौसले तो ओर ही बुलन्द नजर आ रहे है खुलेआम नदी नालों से रेत निकाली जा रही जगह जगह जुआ सट्टा और अबैध शराब का कारोबार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment