BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुघरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में नियम विरुद्ध चल रहा निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी से की गई अभद्रता... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 26, 2021

घुघरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में नियम विरुद्ध चल रहा निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा स्थानीय पत्रकार, समाजसेवी से की गई अभद्रता...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के घुघरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में नल जल योजना के अंतर्गत जल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है जहां पीएचई के ठेकेदार के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है वही दिए गए मापदंडों के आधार पर निर्माण कार्य किया जाना है लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी के चलते इंजीनियर के माध्यम से शासन को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं वही ठेकेदार के द्वारा 1 मीटर की कम खुदाई की जा रही है और पाइप लाइन में टुकड़े-टुकड़े लगाकर पाइप डाले जा रहे हैं जिसके कारण पानी का रिसाव होने की संभावना पूरी नजर आ रही है वही आज मीडिया की टीम जब निर्माण स्थल पर पहुंची तो ठेकेदार के द्वारा पत्रकार से अभद्रता की गई वही पीएचई विभाग खुलेआम संरक्षण देकर यह निर्माण कार्य करवा रहा है साथ ही निर्माण कार्य में नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है जो कि जांच का विषय है। पर अब लोग दबी जुबान से यह कह रहे है कि आखिर इस ठेकेदार की जांच करेंगा कौन और जाँच कैसी होगी जांच होगी भी की नही यह फिर जांच के नाम पर हम ग्रामीणों फिर से झुनझुना पकड़ा दिया जायेगा और ठेकेदार अपना काम करके अगले काम की तलाश करेगा।


No comments:

Post a Comment