BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौरई कृषि मंडी में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन प्राकृतिक खेती से किसानों की होगी दोगुनी आय - पं रमेश दुबे..._ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 16, 2021

चौरई कृषि मंडी में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन प्राकृतिक खेती से किसानों की होगी दोगुनी आय - पं रमेश दुबे..._




रेवांचल टाईम्स -  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे गुरुवार को चौरई  कृषि मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ल।

मुख्यातिथि श्री दुबे  ने किसानों के साथ प्री वाइब्रेंट गुजरात समिट 2021 के तहत आयोजित शिखर सम्मेलन में मान श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जीरो बजट प्राकृतिक खेती विषय के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा व सुना।*

किसानों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा की भाजपा सरकार किसानों के हित में क्रांतिकारी कदम उठा रही है मुझे विश्वास है कि प्राकृतिक खेती पर आधारित यह सम्मेलन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के प्रेरक विचार देश के कोने-कोने में किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ आकर्षित कर उसे अपनाने की प्रेरणा देंगे और इस मुहिम को एक जनान्दोलन बनाने में अहम भूमिका  निभाएँगे। कृषि से जुड़े हमारे प्राचीन ज्ञान को दोबारा सीखते हुए उसे आधुनिक वैज्ञानिक फ़्रेम में डालना होगा, हमें अपनी खेती को प्रकृति की प्रयोगशाला से जोड़ना होगा। देश के किसान प्राकृतिक खेती को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान दे सकेंगे ।


कार्यक्रम में अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष अमित रानू दुबे, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, वरिष्ठ नेता सुभाष जैन, सुरेश शर्मा , शरद खंडेलवाल, सिरपत नायक, सुरेंद्र सोनी, अजय चौरसिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण दीपक किशोर तिवारी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष  दिलीप बंटू चौहान, किसान मोर्चा कुंडा मंडल अध्यक्ष मनोज लिल्हारे, व्यापारी संघ सचिव तारण जैन, संदीप दुबे, महेंद्र वर्मा, शिवराम वर्मा, गिरजानंदन सनोडिया, मयंक जैन, पंकज साहू कृषि विस्तार अधिकारी उमेश पाटिल,  मंडी सचिव नीतू उईके सहित समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं किसान बंधु मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment