Breaking

revanchal times new

केवलारी में मतदाता जनजागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न





रेवांचल टाइम्स - त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सिवनी जिले में सभी को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिये मतदाता जन जागरूकता अभियान (SENSE) के अन्तर्गत कलेक्टर सिवनी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डाँ.राहुल हरीदास फटिंग के मार्गदर्शन में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी सह जिला नोडल अधिकारी (निर्वाचन) सिवनी श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी सह सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप/SENSE)  आर.एस.बघेल एवं जिला परियोजना समन्‍वयक, जिला शिक्षा केन्‍द्र सिवनी जी.एस.बघेल के संयोजन में, ए.डी.ओ., जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी सह प्रभारी (स्वीप/SENSE निर्वाचन) श्री एस.एस.कुमरे के समुचित प्रबंधन में तथा डी.आर.सी.आई.डी.एस.एस.सिवनी श्री एम.जी.कुशवाहा के विशेष प्रयास सें गत  15 दिसंबर  को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मतदाता जन जागरूकता अभियान  सफलतापूर्वक  सम्पन्न हुआ बरघाट में मतदाता जन जागरूता अभियान के अन्तर्गत सेल्फी पाइंट में उपस्थित जन समुदाय द्वारा अपनी सेल्फी ली तथा पोस्टर में दी गई जानकारी से अवगत हुये।  साथ ही मतदाता जारूकता के लिये नारों को लगाकर  मतदान के प्रति जन जागृत किया गया। मतदाता जनजागरूकता अभियान में  एम.जी. कुशवाहा डीआरसी, आइईडीएसएस  सी.एम.बघेल, बी आर सी केवलारी डॉं.जैन बीएमाओ केवालारी, डॉ.लाकरा, एस.आर.राहगडाले, नेत्र सहायक केवलारी, डॉ.योगेश बघेल बरघाट, डॉ.अभय सोनी जिला चिकित्‍सालय सिवनी सचिन पगारे, सतीश रोकडे, गोविन्‍द तिवारी, आयुष ठाकुर, दीपक का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new