Breaking

revanchal times new

समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा में निकले राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर

 




रेवांचल टाईम्स: समर्पण मां नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा में निकले राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर 1008 श्री ईश्वरानंद महाराज (महर्षि उत्तम स्वामी ) महाराज  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के अनुज  नरेन्द्र सिंह चौहान भाई साहब मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक  भाई साहब,के साथ लगभग 200 परिक्रमावासियों का   अपने गृह ग्राम ग्वारी में आगवानी की, स्वागत किया।परिक्रमावासियों के अलावा ग्वारी,फूलसागर,जुझारी,बक्छेरागोंदी,बबैहा,सागर,के बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

घाट में माँ नर्मदा जी की महाआरती के पश्चात,स्वामी द्वारा नर्मदा पुराण प्रवचन,परिक्रमावासियों के साथ सभी भक्तजनों को भोजन कराया गया।साथ ही 24 घंटे की रामधुन का शुभारंभ भी  महाराज के द्वारा किया गया।

प्रातः  पूज्यनीय महाराज जी के साथ घाट के तट पर त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। सभी को चाय,नाश्ता के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई

Post a Comment

Previous Post Next Post