Breaking

revanchal times new

जबलपुर: युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला..... हमले में घायल युवक....


बलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत कछपुरा के पास सोमवार की सुबह तीन बदमाशों ने मजहर खान नामक एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है की मजहर सुबह अपनी बहन को स्कूल छोड़ने गया था। स्कूल में बहन को छोड़ने के बाद जब मजहर कछपुरा पूल से निचे उतर रहा था तभी पीछे से मोटर साईकल में सवार तीन नकाबपोश युवक आये और मजहर पर चाक़ू से हमला कर भाग गए। पीड़ित के परिजनों का कहना है की पड़ोस के फैजान नामक युवक से कुछ दिन पहले फैजान का झगड़ा हुआ था घटना को अंजाम देने में फैजान का ही हाथ है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर आरोपी फैजान पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new