Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़.. जिला मुख्यालय में तेज बारिश और तेज हवा के साथ साथ गिरे ओले दोपहर के बाद से अंधकार में डूबा शहर...


रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लॉकों में सुबह से बदलते मौसम के मिजाज के साथ लगभग दोपहर 2:00 बजे के करीब झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते जिले में जोरदार बारिश और ओले गिरे साथ ही लगभग 2:00 बजे के करीब पूरा शहर अंधकार में डूब गया हवाओं के साथ हुई बरसात और गहरे काले बादलों के छाने से इतना अधिक अंधेरा छा गया कि लोगों को सड़कों पर चलने पर गाड़ी की हेडलाइट जलाना पड़ा जिले में हमेशा बारिश तो होती रही मगर आज जैसा नजारा देख कर लोगों का दिल दहल गया किंतु दिन में इस तरह का अंधेरा कभी नहीं देखा गया जब वाहन सड़क पर लाइट जला कर निकलते देखे गए तो जिले में अच्छी खासी बारिश तेज बारिश के साथ जिला मुख्यालय की सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी और लोग बाग अपने ऑफिस कार्यालय में बारिश हटने का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन बारिश भी जोरदार झमाझम बारिश के साथ जमी रही



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 🖋️🖋️🖋️



Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new