मण्डला 3 दिसम्बर 2021
विश्व दिव्यांग दिवस के
अवसर पर झंकार सभाग्रह में दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबें के
आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत में
दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह
लिया। विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, गायन, वादन तथा भाषण की प्रस्तुतियां दी।
प्रस्तुतियों में माध्यमिक
शाला मदनपुर घुघरी के छात्राएं नमृता, अविका, रंजीता, यशोदा, हेमकली, श्यामा, भारती, नंदनी एवं निर्जला के
नृत्य ने आयोजन में चार चांद लगाएं। नैनपुर के छात्र गनाराम की मिमिकरी ने सभी को
अचंभित कर दिया। अनुराग ठाकुर मण्डला ने शानदार आवाज में गायन प्रस्तुत किया। उदित
पाठ्क एवं आस्था साहू ने तबला वादन प्रस्तुत किया। चंचल नंदा ने अपने भाषण में
कोरोना प्रोटोकॉल के पालन हेतु सभी से आग्रह किया। इस आयोजन में शनी, शिवानी, साधना एवं मानसिंह ने
सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों खेल, रंगोली, चित्रकला, नृत्य, गायन, वादन के विजेताओं एवं
प्रतिभागियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार दुबे द्वारा
पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री दुबे ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे
दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे
आयोजनों से दिव्यांगजनों की आत्मविश्वास बढ़ता है तथा छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती
हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस मरावी, सहायक आयुक्त आदिवासी
विकास विजय तेकाम, जिला
शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्बे, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र हीरेन्द्र वर्मा, एडीपीसी समग्र शिक्षा अभियान मुकेश पाण्डेय, एपीसी केके उपाध्याय ने
आयोजन में विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन आखिलेश उपाध्याय
द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment