Breaking

revanchal times new

लांजी थाना अंतर्गत दूलापुर हनुमान मंदिर के पास खेत में मिली संदिग्ध युवक की लाश, एसडीओपी सहित पुलिस अमला पहुंचा मौके पर

 







रेवांचल टाईम्स - बुधवार 8 दिसंबर को ग्राम दुल्लापुर में सुबह से ही भीड़ दिखाई देने लगी वहीं पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी दुलापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त संदिग्ध लाश की शिनाख्त में जुट गई, लांजी एसडीओपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि फिलहाल लाश की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस टीम विवेचना कर रही है बहरहाल खेत में पड़ी लाश का शरीरकाला पड़ जाने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है, वही विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो यह लाश लगभग 3 दिनों से ग्राम दुल्लापुर में पड़ी हुई है बरहाल जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या या फिर किसी सोची समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।


रेवांचल टाईम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new