Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत सिंगोला बना दारुओ का अड्डा....




रेवांचल टाइम्स - इन दिनों जगह जगह बिक रही है अबैध शराब जिले के लांजी तहसील के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत लांजी के ग्राम पंचायत सिंगोला पंचायत  के कर्मचारियों के द्वारा पंचायत भवन में प्रतिदिन शराब किया जाता है इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंगोला के ग्रामीण द्वारा बताया गया कि ग्रामपंचायत शासन की राशियों का अफरा-तफरी किया जाकर अपना-अपना स्वाथ साद रहे हैं

इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंघोला निवासी शिकायतकर्ता ऐशनलाल सिहोरे एवं गरामिनो के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा खेत में मेढ बंधान का कार्य करवाया गया है जिसमें एशियन लाल की पुत्री माधुरी गई थी जो 2 सप्ताह लगभग 14 दिन अपने खेत में कार्य की जिसमें माधुरी के खाते में सात दिवस की हाजिरी ग्राम पंचायत द्वारा डाली गई है जिसके कारण बाकी बचे 7 दिवस की भुगतान नहीं होने के कारण आवेदक ने अपने मेड बंधान का ऑनलाइन के द्वारा एस्टीमेट चेक किया गया तब उसे मालूम हुआ कि मेरी लड़की के खाते में राशि नहीं डाली गई जबकि मेरे खेत में जिन लोगों ने काम नहीं किया उनका भी नाम फर्जी रूप से 10 लोगों का मस्टररोल में हाजिरी डाला गया है और वो राशि आहरण किया गया है जो जांच का विषय है इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी को शिकायत की गई एवं जिला कलेक्टर बालाघाट को भी लिखित शिकायत की गई किंतु आज दिनांक तक विभागीय अधिकारी के द्वारा इस संबंध में  कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसीलिए ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक की हौसला बुलंद है समाचार पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है


रेवांचल टाइम्, लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new