Breaking

revanchal times new

भाजपा ग्रामीण चौरई की मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक बूथ और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा...





रेवांचल टाईम्स - रविवार को ग्राम सांख में भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई की मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यकर्ताओ द्वारा सीडीएस जनरल  विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यकर्ताओ में जोश का संचार करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे  ने कहा की हमारा प्रयास है की हमारे कार्यकर्ता मजबूत हो जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़कर जनता के बीच कार्य कर सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के कुशल नेतृत्व में देश प्रदेश आगे बढ़ रहा है। भाजपा विचारधारा व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा एकात्म मानववाद को लेकर कार्य कर रही है भाजपा विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है।केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अन्त्योदय के मंत्र को अपनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो सके इस हेतु कार्यकर्ताओ से आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया और संगठन संबंधित दिशा निर्देश भी दिया।

अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष वीरपाल इनवाती ने शोक प्रस्ताव रखकर  कोरोना महामारी में दिवंगत कार्यकर्ताओ को श्रद्धांजलि दी गई।

संचालन मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पटेल ने किया।


बैठक में वरिष्ठ नेता कृष्णविहारी तिवारी, बिस्सु पटेल, श्याम सुंदर पटेल, मिट्ठन पटेल, सीताराम पटेल सहित समस्त मंडल पदाधिकारीगण, मंडल सदस्यगण , पालक संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post