BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व विधायक और मंडल अध्यक्ष पहुँचे जिला सिहोरा बैठक में, वर्तमान विधायक के न पहुँचने से सिहोरावासी निराश जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 13, 2021

पूर्व विधायक और मंडल अध्यक्ष पहुँचे जिला सिहोरा बैठक में, वर्तमान विधायक के न पहुँचने से सिहोरावासी निराश जिला बनने तक जारी रहेगा आंदोलन...



रेवांचल टाईम्स - सिहोरा को जिला बनाए जाने के लिए जारी संघर्ष में आज भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे सहित अनेक संगठन से जुड़े पदाधिकारी टूट पड़े।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा ने रविवार को सत्ता पक्ष के समस्त पदाधिकारी और विधायक सांसद को एक साथ हो जिला की रणनीति बनाने हेतु एक बैठक में आने का आमंत्रण दिया था।बैठक में न तो सिहोरा विधायक पहुंची न ही उनके द्वारा कोई संदेश ही पहुंचा जिससे आयोजको में निराशा और आक्रोश का मिला जुला रूप देखने को मिला।

ये पहुँचे बैठक में:- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की बैठक में पूर्व विधायक दिलीप दुबे,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जैन,सत्य प्रकाश खरे,सुनील जैन,विभोर जायसवाल,अनिल जैन,शारदा तिवारी और ऑटो चालक संघ सिहोरा ने पहुँचकर सिहोरा जिला की मांग को आम जनभावना बताते हुए मुख्यमंत्री से सिहोरा को जिला बनाने की मांग की।

आंदोलन जारी रहेगा:- समिति के विकास दुबे,सियोल जैन,मानस तिवारी आदि ने कहा कि उन्हें अपेक्षा थी कि यदि सभी जनप्रतिनिधि एक साथ बैठेंगे तो कोई हल निकलेगा।जिसमे वे सफल हुए।विधायक सहित जो जनप्रतिनिधि नही आ सके उन्हें पुनः आमंत्रित किया जाएगा।

       आज की बैठक में अनिल जैन,नागेंद्र कुररिया,राजभान मिश्रा,कृष्ण कुमार कुररिया,अमित बक्शी,शंकर लाल राय, मामा कुररिया,नरेंद्र गर्ग,सुखदेव कौरव,सचिन पांडे,सेंकी जैन,पवन तिवारी सहित सैकड़ों सिहोरावासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment