Breaking

revanchal times new

पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की जिला समन्वय समिति गठित-बैठक आज...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मण्डला जिले में चुनाव को लेकर कांग्रेस कमर कसकर मैदान में उतर रही है। जिले में कांग्रेस के बेहतर चुनाव संचालन के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में जिला प्रभारी विधायक विनय सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, पूर्व विधायक देवेंद्र तेकाम, पूर्व विधायक संजीव उइके, पूर्व विधायक दलपत सिंह उइके, लोकसभा प्रत्याशी कमल सिंह मरावी सम्मिलित किये गए हैं। समिति गठन होने के बाद से ही जिले में कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपनी गतिविधियों में तेजी लाई है। इस हेतु आज 12 दिसंबर रविवार को मण्डला नगर के टाउन हॉल में समन्वय समिति के द्वारा जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें समस्त विधायक गण, पूर्व सांसद/विधायक गण, लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी गण, प्रदेश पदाधिकारी गण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य गण(पूर्व एवं वर्तमान समस्त) सहित चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक कांग्रेस पक्ष के उम्मीदवार सम्मिलित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post