रेवांचल टाईम्स - तमिलनाडू में सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटना में दिवंगत सी डी एस जनरल विपिन रावत और 12 अन्य को भाजपा भोपाल जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता शर्मा द्वारा शनिवार को भाजपा जिला ग्रामीण महिला मोर्चा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। और उनकी आत्मा की शांति हेतु 5 मिनट का मौन धारण किया गया।
भाजपा जिला ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने कहा कि सी डी एस विपिन रावत सच्चे देश भक्त थे जनरल रावत ने कभी किसी के आगे झुकना नही सीखा वह निडरता की मिसाल थे।
सी डी एस रावत ने इजरायल अमेरिका और रूस के साथ उच्च सैन्य सम्बन्ध बनाए और उनसे अत्याधुनिक हथियार लेने तथा उस तकनीकी को भारत की आयुध निर्माणियों को स्थानांतरित करवाने में भी जनरल रावत का बहुत बड़ा योगदान था।जनरल विपिन रावत अपने अप्रतिम साहस और सैन्य तंत्र को दिए गए अतुलनीय योगदान के कारण गगन में अमर नक्षत्र की भांति सदैव भारतीय युवाओं को सैन्य धर्म पालन की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता शर्मा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती उमा शुक्ला जिला मंत्री सावित्री मालवीय मीना दुबे निर्मल शांडिल्य अनिता जैन शीला यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment