Breaking

revanchal times new

16 की तैयारी में जुटे भारतीय किसान संघ के तहसील कार्यकर्ता..




रेवांचल टाईम्स - किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित


     भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी रेस्ट हाउस बैरसिया में आगामी 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना ज्ञापन को लेकर कार्य योजना के साथ  बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वप्रथम सेना के शहीद सीडीएस बिपिन रावत सहित 12 सैन्य अफसर शहीद हो गए उनकी आत्मा शांति हेतु भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद जनरल विपित रावत के  चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं को लेकर 16 दिसंबर को  प्रदेश भर में जिला मुख्यालय धरना ज्ञापन मैं मुख्य किसानों की मांगे 2019- 20 का सोयाबीन बीमा की राशि अभी तक किसानों के खाते में नहीं डाली गई। सोयाबीन 2020 की क्षतिपूर्ति की शेष बकाया राशि भी अभी तक किसानों के खाते में नहीं भेजी गई।  भोपाल जिले व तहसील बैरसिया में यूरिया खाद का संकट बना हुआ है यूरिया खाद की बोरी किसानों को अधिक दामों में दी जा रही है और किसानों को पक्का बिल भी नही दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बैरसिया क्षेत्र के किसानों को बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय पर बैरसिया क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं इसकी शिकायत किसानों ने क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की लेकिन इसमें आज तक कोई सुधार नहीं हुआ है जहां विद्युत ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड है  क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन है ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाए। भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई एवं भारतीय किसान संघ के तहसील कार्यकर्ता को 5 राजस्व ग्रामों में संपर्क ग्राम इकाई का गठन कर मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार कर पदाधिकारियों को भेजना है ताकि शासन प्रशासन द्वारा समय रहते किसानों की मांग नहीं मांगी तो भारतीय किसान संघ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के लिए सीधे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकता है  मुख्य रूप से उपस्थित भोपाल जिले के सहमंत्री कुबेर सिंह मीणा, जिला मंडी प्रमुख देवीसिंह दांगी, जिला युवा वाहिनी प्रमुख राजाराम मेहर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दांगी, तहसील उपाध्यक्ष श्यामलाल कुशवाह, तहसील प्रचार प्रसाद प्रमुख माधो सिंह दांगी, तहसील सह.मंत्री शैलेंद्र यादव, तहसील कार्यकारिणी के सदस्य अशोक यादव विष्णु मीणा ,विजय दांगी रवि दांगी, आदि भारतीय किसान संघ के आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new