BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल लोक अदालत आयोजन के आयोजन में कुल 215 पक्षकार हुए लाभान्वित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 12, 2021

नेशनल लोक अदालत आयोजन के आयोजन में कुल 215 पक्षकार हुए लाभान्वित...




रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष बी0पी0 शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान अरविंद कुमार गोयल जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छिन्दवाड़ा के निर्देशन में दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को तहसील अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चौरई में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रातः नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन श्रीमान प्रदीप कुमार वरकडे जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई, न्यायाधीश श्रीमती पुष्पा तिलगांम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, न्यायाधीश श्रीमान रूपेन्द्र सिंह मड़ावी अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड द्वारा दीप प्रज्जवलन व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  किया गया। उक्त अवसर पर श्री पी0एस0बालरे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, श्री जे0ठेपे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पचांयत, श्री अभयराज सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री प्रवीण कुमार मर्सकोले व श्री उमेश पटेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, अपर लोक अभियोजक श्री सुदर्शन सोनी, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री शारदा प्रसाद तिवारी व अन्य अधिवक्तागण, नगर निरीक्षक शशि विश्वकर्मा तथा बैंक, विद्युत विभाग व न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उक्त नेशनल लोक अदालत में तहसील अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चौरई के समस्त न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में से रैफर्ड कुल 254 प्रकरणों में से आपराधिक प्रकृति के 22, एन0आई0एक्ट के 03, क्लेम के 6, वैवाहिक दंपत्ति के 03 तथा सिविल प्रकरणों के 05 कुल 39 प्रकरण राशि 14,25681 रूपये का निराकरण किया गया। जिससे कुल 76 पक्षकार लाभान्वित हुए। साथ ही नेशनल  लोक अदालत में बैंक, नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, विद्युत विभाग, बी0एस0एन0एल0 द्वारा वसूली हेतु रखे गए कुल 1873 मुकदमापूर्व प्रकरणों मेें 96 प्रकरण का निराकरण किया गया जिससे कुल राशि 4609359 रूपये की वसूली प्राप्त हुई तथा 139 पक्षकार लाभान्वित हुए। समस्त निराकृत प्रकरणों के पक्षकारों को फलदार एवं छायादार पौधो का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उक्त नेशनल लोक अदालत में एक मार्मिक दृश्य भी देखने में आया जब श्रीमान प्रदीप कुमार वरकड़े अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौरई के न्यायालय में तलाक हेतु लंबित वैवाहिक दंपत्ती के विवाद जो कि विगत 5 वर्ष से अगल रह रहे थे, जिनको जिला न्यायाधीश महोदय श्रीमान वरकड़े जी द्वारा समझाईश देने पर आपस में विवाद खत्म कर प्रेमपूर्वक साथ में रहने हेतु सहमत होकर प्रकरण का निराकण किया गया। जिन्हे श्रीमान जिला न्यायाधीश वरकड़े जी के द्वारा फलदार व छायादार पौधे प्रदान कर उनके सुखमय मंगल जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment